Prabhat Chingari
शिक्षा

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
स्थापना दिवस समारोह में भाषण, काव्यपाठ, पोस्टर, रंगोली, लोकगीत एवं लोकनृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. एमके उनियाल ने कहा कि एनएसएस का स्वयंसेवी बनने से छात्र छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी चमोली दीपक बिष्ट ने कहा कि युवा शक्ति विभिन्न तरह की प्रतिभा से परिपूर्ण होती है इसलिए देश के समग्र विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।
स्थापना दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कनिष्का, रजनी, मेधा, काव्यपाठ में प्रदीप एवं नेहा, कनिष्का, रजनी एवं जसवंत, पोस्टर में जसवंत, रजनी एवं कनिष्का, निधि, लोकगीत में पवन एवं प्रदीप, नेहा, प्रियंका एवं ममता, रंगोली में नैना ग्रुप, रश्मि ग्रुप, सिमरन ग्रुप, लोकनृत्य में शिवानी ग्रुप, पवन ग्रुप, मनीषा ग्रुप ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना लोहनी, डॉ रचना टम्टा, डॉ डीएस नेगी, डॉ बीपी देवली, डॉ ममता असवाल, निर्णायक मंडल के रूप में डॉ प्रियंका उनियाल, डॉ घनश्याम सिंह, डॉ दिग्पाल कंडारी, डॉ गुंजन माथुर, डॉ शिवानी, डॉ राजेंद्र बिष्ट, डॉ चंदा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेवी, प्राची, निधि एवं सोहन ने संयुक्त रूप से किया।

Related posts

गुरु नानक कॉलेज में ‘रंगरेज़ा 2025’ का दूसरा दिन संगीत और उत्साह से सराबोर

cradmin

मुख्यमंत्री के समक्ष यूकॉस्ट (उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद) एवं ट्रस्ट के मध्य हुआ एमओयू हस्ताक्षरित*

prabhatchingari

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून ने “वंदे मातरम के 150 साल” पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

cradmin

प्राकृतिक–कृत्रिम प्रणालियों के संगम पर वैश्विक मंथन: डीआईटी यूनिवर्सिटी ने किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन

cradmin

राष्ट्रीय स्तर पर जांच सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए डिटेक्टिव देव सम्मानित

cradmin

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविरार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

cradmin

Leave a Comment