Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बदरीनाथ केदारनाथ धाम के किये दर्शन……..

*प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बदरीनाथ केदारनाथ धाम के दर्शन किये*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बॉलीवुड अभिनेत्री तथा मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने पारिवारिक सदस्यों के साथ आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अविभूत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की हेतु भी कहा। उल्लेखनीय है
कि कोटद्वार उत्तराखंड की मूलनिवासी वर्तमान में मुंबई में निवास कर रही बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने “सिंह साब द ग्रेट” “सनम रे”सहित कई फिल्मों तथा धारावाहिकों में अभिनय किया है इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है।अभी बालीवुड में उनकी अभिनय यात्रा जारी है।
मंगलवार को बालीवुड अभिनेत्री पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंची मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की ,भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी माता मीरा रौतेला तथा भाई यशराज रौतेला भी दर्शन को पहुंचे।
पूजा-अर्चना पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बालीवुड अभिनेत्री तथा परिजनों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची।
मंदिर में दर्शन पश्चात प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बालीवुड अभिनेत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर बालीवुड अभिनेत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए।इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान वेदपाठी रविंद्र भट्ट,तीर्थ पुरोहित मौनू पंचभैया, जेई गिरीश रावत,डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी योगंबर नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Related posts

कल से शुरू होगा बजट सत्र, विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, डायवर्ट रहेंगे ये रूट

prabhatchingari

विश्व शांति का मार्ग है योग: अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी

cradmin

उत्तराखंड रजत जयंती को समर्पित रहा ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय का स्पोर्ट्स डे समारोह

cradmin

महिला दिवस पर लांच होगी महिला सशक्तिकरण विभाग का महिला सारथी का पायलट प्रोजेक्ट

prabhatchingari

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए होंगें बन्द

cradmin

सीएम धामी ने एफ.आर.आई सड़क निर्माण कार्यों व सौन्दर्यीकरण के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण*

prabhatchingari

Leave a Comment