Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

शहर में चौपहिया वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रुझान

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव प्रसास से जनपद देहरादून में पर्यावरण संरक्षण तथा चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढावा देने के उद्देश्य से मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पहले ही दिन से इसकी तैयारी में जुटे जिलाधिकारी ने अपनी टीमें लगाकर शहर में 10 से अधिक स्थान चिन्हित कर स्टेशनों की स्थापना पर भी तेजी से किया जा रहा है। प्रथम चरण शहर के प्रमुख स्थलों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन पटेल पार्क घंटाघर, गांधी पार्क के निकट, पैसिफिक ल्सि राजपुर रोड,, आईटी पार्क, महाराणा प्रताप चौक के निकट, आईएसबीटी, बल्लुपुर चौक, रिस्पना पुल के समीप, मॉल आफ देहरादून पर स्थान चिन्हित किये गए हैं।
जनपद में इलैक्ट्रीक वाहन को बढावा देने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही हैं, जिसके लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जीरो इन्वेस्टमेंट मॉडल पर आधारित है यह सुविधा जिसमें सम्बन्धित कम्पनी को स्थल दिए जाएंगे, वह अपने संसाधन से विकसित करेंगे तथा सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा।

Related posts

पीओपी देखने आये एक बहरूपिये को एमआई ने किया गिरफ्तार*

prabhatchingari

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विधानसभाओं में आयोजित होंगे कार्यक्रम

prabhatchingari

फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने माजरी ग्रांट गांव में पुस्तकालय का उद्घाटन

prabhatchingari

भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,ने देश की खुशहाली की कामना

cradmin

10वीं का रिजल्ट घोषित होने से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला

prabhatchingari

अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएँ गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment