Prabhat Chingari
शिक्षा

जनपद में स्कूलों को स्मार्ट और मूलभूत सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी ने की पहल शुरू

देहरादून , जिलाधिकारी  सविंन बसंल ने अपनी कार्यशैली के अनुरूप निर्णय के पांचवे ही दिन स्कूलो में आधुनिकीकरण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी के विवेकाधीन कोष के एक करोड़ का फंड दे दिया है, जिससे स्कूलों में फर्नीचर, व्हाईट बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन और खेल अवस्थापना सुविधाओं, पेयजल टंकियों के लिए मूलभूत सुविधाएं स्थापित करने के साथ ही स्कूलों के आधुनिकीकरण होगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए स्कूलों के आधुनिकीकरण एवं स्मार्ट स्कूल बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं उच्च तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने स्कूलो में मूलभूत सुविधा फर्नीचर, व्हाईट बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन, कक्षों में एलईडी बल्ब/ट्यूबलाईट पंखे, एवं खेल अवस्थापना सुविधाओं को बढावा देने तथा पेयजल टंकियों की मरम्मत एवं मंकी नेट लगाने के निर्देश दिए गए थे, जिस हेतु  जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को धनराशि का प्रावधान कर दिया है।

Related posts

तुलाज़ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन रौनक जैन ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

cradmin

ग्राफिक एरा में 11 देशों के विदेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

cradmin

ओलंपस हाई उत्तराखंड के टॉप 5 प्रॉमिसिंग स्कूलों में शामिल

cradmin

ग्राफिक एरा में अनुसंधान पर एफडीपी

prabhatchingari

आर्यन स्कूल में एमयूएन और युवा संसद सम्मेलन का भव्य आयोजन

cradmin

बॉलीवुड के उम्मीदवारों को यूपीईएस में रागों पर ज्ञानवर्धक चर्चा से जोड़ा

prabhatchingari

Leave a Comment