Prabhat Chingari
स्वास्थ्य

नाबार्ड व फॉर हिल्स फाउंडेशन (SFHF) के सहयोग से नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

देहरादून,राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के क्षेत्रीय कार्यालय, IT पार्क देहरादून मे सहायक फॉर हिल्स फाउंडेशन (SFHF) के सहयोग से एक दिवशीय नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मे सहायक फाउंडेशन की और से डॉ. नीना चौरसिया (प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ गुंजन सिंघल (Leopath Diagnosis) व डॉ महावीर (जनरल फिजिशियन) द्वारा शिविर में प्रतिभाग किये गये लोगों का उपचार व उन्हें दवाईयाँ वितरित की गयी
व शिविर मे कुल 70 लोगों का शारीरिक परिक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व सुझाव दिये गये।
साथ ही शिविर में नाबार्ड व SFHF के सहयोग से नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
SFHF के सस्थापक संगीत शर्मा, अध्यक्षा नीना संगीत शर्मा व सचिव सुरेश कपरुवान, डॉ0 संगीता कुलर, अमन कपूर के द्वारा बताया गया कि भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर SFHF के द्वारा इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ शिविर उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी जनपदों मे आयोजित किये जायेंगे जिसका मुख्य उदेश्य अधिक से अधिक महिलाओं को इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुँचाना है ।
शिविर में नाबार्ड से महाप्रबंधक पंकज यादव, उप महाप्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, प्रबंधक पूजा कश्यप, सहायक प्रबंध नितिन सिंह के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Related posts

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया

prabhatchingari

डायबिटिक रेटिनोपैथी से दृष्टिहीनता रोकने में शुरुआती जांच अहम

cradmin

योग हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है: महाराज

prabhatchingari

नकली रसगुल्लों का बड़ा जखीरा पकड़ा, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप

cradmin

स्वास्थ्य महकमे में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य: डॉ धन सिंह रावत

cradmin

मणिपाल अस्पताल में नई तकनीक से ३० वर्षीय माँ की जान और मातृत्व दोनों सुरक्षित

cradmin

Leave a Comment