Prabhat Chingari
उत्तराखंड

महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर महानिदेशक सूचना ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, हमें अपने जीवन में उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज में शांति, समृद्धि और सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्श हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूल्यों और सिद्धान्तों पर आधारित जीवनशैली के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी और उपनिदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सूचना निदेशालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सैन्य धाम के निकट ब्राह्मणगांव में होगा उपनल के कार्यालय के निर्माण : गणेश जोशी

prabhatchingari

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने किया अपने चौथे ग्रेजुएशन शो का आयोजन

prabhatchingari

एसएसपी देहरादून ने पुलिस परिवार संग मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

cradmin

UPES में ICAMEES 2.0 का आयोजन, सतत तक

cradmin

आज का ज्योतिषीय संयोग: नवम-पंचम योग बनाएगा कई राशियों का दिन खास

cradmin

यूपीईएस में इंटरनेशनल स्पेस कन्वेंशन 2025 का समापन, इसरो–आईएस्पा–एआईएए ने मिलकर दिया एयरोस्पेस नवाचार को नया आयाम

cradmin

Leave a Comment