Prabhat Chingari
उत्तराखंड

इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए डीएम का अभिनव प्रयास, बुनियादी ढांचा बढ़ाने का कर रहे निरन्तर प्रयास*

देहरादून, (जि.सू का), शहर में जल्द ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नजर आएंगे ई वी चार्जिंग पॉइंट, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में युद्धस्तर पर चल रहा है कार्य। विगत सप्ताह जिला अधिकारी ने मल्टीपल ई वी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने हेतु बैठक लेते हुए स्थान चिन्हित करने हेतु समिति का गठन किया था, समिति में पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सहित राजस्व के अधिकारी शामिल हैं ।
डीएम के निर्देश पर एक सप्ताह के भीतर ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यह एक जीरो इन्वेस्टमेंट बेस्ड प्रक्रिया है। संबंधित कंपनी को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे जहां कंपनी स्वयं अपने उपकरण आदि स्थापित करेंगे। इससे एक तरफ नगर निगम की आय में वृद्धि होगी वहीं रोजगार के अवसर भी खुलेंगे तथा शहर में इलेक्ट्रॉनिक वाहन संचालन को बढ़ावा मिलेगा। शहर में प्रथम चरणमें आईएसबीटी, गांधी पार्क, महाराणा प्रताप चौक, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, लच्छीवाल टोल प्लाजा,मॉल ऑफ देहरादून, अजबपुर फ्लाईओवर, बल्लूपुर फ्लाईओवर, विधानसभा रोड आदि स्थानों पर मल्टीपल ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जाने की है योजना।

Related posts

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर सीधे जेल

cradmin

ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन—ADG के सख्त निर्देश, दो माह में निपटेंगे सभी बड़े केस

cradmin

तनिष्क फुटबॉल एकेडमी ने दिखाया जलवा, बाइचुंग भूटिया टूर्नामेंट में 3-1 से दर्ज की जीत

cradmin

पी. जी. कॉलेज में योग कार्यशाला हुई आयोजित……

prabhatchingari

प्रोजेक्ट स्वयं: वालचंद प्लस हरित क्षेत्र में टिकाऊ भविष्य के लिए युवाओं को सशक्त बनाना

prabhatchingari

वंदे मातरम् के 150 वर्ष: सामूहिक गायन के साथ मुख्यमंत्री धामी ने दिया एकता का संदेश

cradmin

Leave a Comment