Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित किया गया गढभोज कार्यक्रम

*राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित किया गया गढभोज कार्यक्रम*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा गढ़भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गढ़वाली व्यंजनों को बनाकर तैयार किया गया।
इन व्यंजनों में परंपरागत भोज्य सामग्री थी, जो नई पीढ़ी द्वारा भी पसंद की जा रही है। गढ़भोज कार्यक्रम का उद्देश्य नई की पीढ़ी को परंपरागत व्यंजनों से परिचय कराना और पहाड के विविधता भरे पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन को बढ़ावा देना है। भोज में भटवाणी, बाड़ी, गहथ के परांठे,मीठा भात,आलू के गुटके, घुमनी, छछेड़ा, फाणू तैयार किए गए। इस कार्यक्रम में अथिति के तौर पर बी पी पुरोहित,सदस्य राज्य व्यापार मित्र परिषद्,अभिभावक अध्यापक संघ के अध्यक्ष गोविंद सजवान, सुबोध विद्या मंदिर के संस्थापक राकेश गैरोला, सामाजिक कार्यकर्ता मनवर फरस्वान की गरिमामय उपस्थिति रही। संयोजक डॉ रंजू बिष्ट द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले छात्राओं का धन्यवाद किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रियंका उनियाल, डॉ भावना मेहरा, डॉ विनीता नेगी, योगेंद्र लिंगवाल, राजेश चौहान, सतीश डिमरी उपस्थित रहे।

Related posts

तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ से पूरे होंगे राज्य के तीन बड़े लक्ष्य…

cradmin

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर देहरादून की सड़कों पर, हजारों की संख्या में हिन्दुओं की आक्रोश रैली

prabhatchingari

डी.ए. वी महाविद्यालय ने कैंसर एवं नशा मुक्ति के प्रति नुक्कड़ नाटकों से किया जागरूक

prabhatchingari

सीएम धामी ने ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ, युवाओं संग दौड़े

cradmin

हर्षिल से रेस्क्यू किए गए 35 लोगों को चिनूक हेलीकॉप्टर से जॉलीग्रांट लाया गया

cradmin

अमर शहीद मेजर दुर्गामल्ल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि…

prabhatchingari

Leave a Comment