Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

पतंजलि योग समिति की बहिनों ने शुरू की 11 दिवसीय रामलीला मंचन

*पतंजलि योग समिति की बहिनों ने गौचर में शुरू की 11 दिवसीय रामलीला मंचन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति के बैनर तले महिला पतंजलि योग समिति की बहिनों द्वारा गौचर में रामलीला का मंचन शुरू किया है‌। लीला का शुभारंभ कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने रीबन काटकर किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक नौटियाल ने कहा कि रामलीला हमारी सत्य सनातन वैदिक संस्कृति को आगे बढ़ाने, भगवान राम के आदर्श पर चलने को प्रेरित करती है। हम भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में लाकर प्रेरणा के स्रोत बन सकते हैं।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राइंका के प्रधानाचार्य डा. केएस भंडारी ने कहा कि इससे पूर्व हम आमतौर पर पुरुषों द्वारा की जाने वाली रामलीला को देखते थे। अब महिलाओं द्वारा समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। जो की सराहनीय है।
रामलीला में प्रथम दिन राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक लीला का मंचन किया गया। रामलीला में सभी पात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी। लीला का उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
रामलीला में राम की भूमिका में तनुजा मेंटानी, लक्ष्मण की भूमिका वीरा, रावण मुन्नी बिस्ट, ब्रह्मा सीमा गोसाई, विश्वामित्र पुष्पा कनवासी, कुंभकरण बबीता पंवार, नारद सोनू नेगी, शिव पार्वती, दीपा सुशीला, दशरथ संगीता बहुगुणा, कौशल्या किरन शैली, कैकई मुन्नी कंडारी, सुमित्रा सुषमा कंडारी, ताड़का सुशीला मेवाड़, संचालन लक्ष्मी पंवार साह, लीला सरोजनी भंडारी राजेश्वरी सेमवाल शांति काला आदि ने शानदार प्रदर्शन किया।

Related posts

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल हेतु होंगे बंद

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की करी कामना

cradmin

हजारा बुणजाई बिरादरी ने लोहड़ी महोत्सव की तैयारियों को लेकर की बैठक

cradmin

विश्व प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर की सुरक्षा एवं श्रद्धालु प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु एसपी चमोली का स्थलीय निरीक्षण

cradmin

37वे रूपकुण्ड महोत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्य ने मन मोहा

prabhatchingari

मोरारी बापू अयोध्या में सुनाएंगे राम की ऐतिहासिक कथा 24 फरवरी से 3 मार्च तक

prabhatchingari

Leave a Comment