Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सीएम धामी को सौंपी जाएगी UCC नियमावली, पोर्टल का ट्रायल रन हुआ कम्प्लीट, जल्द लागू करने की तैयारी

देहरादून,समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी के लिए गठित रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी ने अपना काम पूरा कर लिया है. रिपोर्ट की छपाई भी पूरी हो गई है. इसके बाद अब समिति यूसीसी नियमावली की कॉपी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपेगी.

यूनिफॉर्म सिविल कोड का इंतजार कर रही प्रदेश की जनता का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है. क्योंकि यूसीसी नियमावली मिलने के बाद नियमावली को इंप्लीमेंट करने संबंधित प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यूनिफॉर्म सिविल कोड की नियमवाली को तैयार करने के लिए गठित रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी की अंतिम बैठक 7 अक्टूबर को हुई थी.इस बैठक के दौरान नियमावली में कुछ बिंदु जोड़ने के साथ ही इसे प्रिंटिंग के लिए भेजने का निर्णय लिया गया था. ऐसे में अब यूनिफॉर्म सिविल कोड की नियमावली प्रिंट होकर कमेटी के पास आ गई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नियमावली सौंप देगी. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आगामी संभावित 23 अक्टूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में यूसीसी नियमावली को रखा जाएगा. लिहाजा मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद राज्य स्थापना दिवस यानी 09 नवंबर को यूसीसी प्रदेश में लागू किया जा सकता है।

बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी को प्रदेश में लागू करने के लिए रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी का गठन किया था. कमेटी का अध्यक्ष उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को बनाया गया था, जिनकी देखरेख में ही यूसीसी की नियमावली बनाई गई है. इसके साथ ही यूसीसी का पोर्टल भी तैयार हो चुका है, जिसका ट्रायल रन भी किया जा चुका है.

बातचीत करते हुए रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी के अध्यक्ष और उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की नियमावली तैयार हो चुकी है और उसका प्रिंट भी उनको प्राप्त हो गया है. जीस की यूसीसी नियमावली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप देंगे.

Related posts

देहरादून में गूंज रही है श्रीमद्भागवत कथा की रसधार: प्रथम अध्याय का भावपूर्ण वर्णन

cradmin

बस्तियों में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

cradmin

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना हुई जारी

cradmin

उत्तराखण्ड के तीन एनसीसी कैडेट्स ने किया माउंट एवरेस्ट फतह, देश को किया गौरवान्वित

prabhatchingari

आज का पंचांग-राशिफल: किन राशियों पर रहेगी धन-लाभ और सफलता की कृपा

cradmin

ग्राफिक एरा में अधिकारियों की एआई ट्रेनिंग शुरू

cradmin

Leave a Comment