Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पिटकुल ने दी लाभांश के रूप में 11 करोड़ की धनराशि, सीएम को सौंपा चेक

पिटकुल द्वारा उत्तराखण्ड शासन को लाभांश के रूप में 11 करोड़ की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 11 करोड़ का लांभांश का चेक प्रबंध निदेशक पिटकुल ने सौंपा।

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए विद्युत निगमों को पूरी सक्रियता से सहयोगी बनना होगा। राज्य स्थापना की मूल संकल्पना में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाना था। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि आगामी पांच सालों में उत्तराखण्ड में राज्य की मांग के हिसाब से ऊर्जा का उत्पादन हो। ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने पिटकुल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सितम्बर 2024 में पिटकुल के जिन 05 नये उपकेन्द्रों का शिलान्यास किया गया उनके कार्यों में तेजी लाई जाए।

प्रबंध निदेशक पिटकुल श्री पी.सी.ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पिटकुल ने गत वर्ष 2022-2023 में रू0 26.99 करोड़ की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में रू0 141.67 करोड़ का लाभ अर्जित किया। विगत 03 वर्षों से उत्तराखण्ड शासन को प्रत्येक वर्ष रू० 5 करोड़ का लाभांश दिया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिटकुल में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। वर्तमान में पिटकुल की ट्रॉसमिशन उपलब्धता भी 99.70 प्रतिशत है जिसके निर्धारित राष्ट्रीय मानकों 98 प्रतिशत से अधिक होने के फलस्वरूप पिटकुल को प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन धनराशि के एक तिहाई भाग को विद्युत टैरिफ में छूट के रूप में सीधे दिये जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, निदेशक पिटकुल जी.एस. बदियाल, पिटकुल से श्री अरूण सबरवाल, मनोज कुमार, शालू जैन, पंकज कुमार उपस्थित थे।

Related posts

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में ‘एआई & यूथ: रीडिफाइनिंग स्ट्रेंथ’ थीम पर टेडएक्स यूथ इवेंट का आयोजन

cradmin

उत्तराखंड में होगा खेलों का महाकुंभ! राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां जोरों पर : धामी

prabhatchingari

एफएडीए ने ‘व्यापार-थीम्ड ड्राइविंग सक्सेस टुगेदर’ के 16वें संस्करण का समापन किया

prabhatchingari

उत्कृष्ट सेवाओं पर चमके खाकी वर्दीधारी, प्रशस्ति पत्र पाकर बढ़ा मनोबल…

cradmin

श्री बद्रीनाथ धाम में कोतवाली का विधिवत शुभारम्भ, सुरक्षित यात्रा हेतु चमोली पुलिस तैयार

prabhatchingari

महाशिवरात्रि पर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक, कर समस्त देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना: मंत्री रेखा आर्या

prabhatchingari

Leave a Comment