Prabhat Chingari
व्यापार

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए खास दिवाली ऑफर्स

ग्राहकों को हर खरीदारी पर मिलेंगे गोल्ड कॉइन, रेट प्रोटेक्शन का लाभ

देहरादून:-दुनिया के सबसे बड़े खुदरा आभूषण विक्रेताओं (ज्वेलरी रिटेलर्स) में से एक मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने दिवाली के लिए खास पेशकश (ऑफर्स) की शुरुआत की है. ग्राहकों को हर खरीद पर गारंटीड गोल्ड कॉइन मिलेंगे. इसके साथ ही उन्हें गोल्ड रेट प्रोटेक्शन प्लान का भी फायदा मिलेगा, जिससे सोने के दाम में होने वाले बदलावों का असर उनपर नहीं पड़ेगा. ये ऑफर सोने, हीरे और अन्य बहुमूल्य पत्थरों के गहनों पर उपलब्ध हैं.

बॉलीवुड स्टार और मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के ब्रांड एम्बेसडर अनिल कपूर ने त्योहारी (फेस्टिव) ऑफर्स की शुरुआत की. इस कार्यक्रम में कंपनी के भारतीय कारोबार (इंडिया ऑपरेशंस) के प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) ओ. अशेर, रीजनल हेड (नॉर्थ) एन. के. जिशाद और जोनल हेड (नॉर्थ) के.पी. अनीस बशीर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.

मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने कहा, “ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देने वाले ज्वेलर के तौर पर हम इन खास दिवाली ऑफर्स की पेशकश करते हुए काफी उत्साहित हैं. हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को खरीदारी के अद्वितीय फायदे देकर और शॉपिंग का शानदार अनुभव प्रदान करके उनके त्योहारी सीजन को और खास बनाना है.

ये खास दिवाली ऑफर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के सभी शोरूम पर तीन नवंबर तक उपलब्ध रहेंगे. इसके तहत कम-से-कम 50 हजार की खरीदारी पर सोने का सिक्का मिलेगाः गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर 200 मिली ग्राम का सोने का सिक्का, बहुमूल्य, अनकट और पोल्की ज्वेलरी खरीदने वालों को 300 मिली ग्राम और हीरे की ज्वेलरी खरीदने वालों 400 मिली ग्राम का सिक्का मिलेगा. गोल्ड रेट प्रोटेक्शन स्कीम के तहत ग्राहक महज 10 प्रतिशत राशि का भुगतान करके अपना गहना बुक कर सकते हैं और बुकिंग और खरीद की तारीख के बीच कम रेट चुन सकते हैं.

Related posts

हायर इंडिया ने हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ एयर कंडीशनर की अपनी सुपर हेवी-ड्यूटी रेंज लॉन्च की

prabhatchingari

मारुति सुज़ुकी ने लॉन्‍च की नई डिजायर: जिसमें है बेजोड़ स्‍टाइल, अतुल्‍नीय प्रदर्शन

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की OBD2B कंप्लायंट हॉर्नेट 2.0 ‘Challenge the Streets’

prabhatchingari

ग्राहक इस अक्षय तृतीया पर कमल ज्वैलर्स पर विशेष छूट का उठा रहे हैं लाभ

prabhatchingari

“व्यापार केवल आंकड़ों का खेल नहीं, संबंधों का सेतु है – प्रो. व्लादिमीर”

cradmin

दून उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

cradmin

Leave a Comment