Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा दिव्यांग प्रतिभा सम्मान समारोह में दिव्यांजनो को किया सम्मानित

देहरादून

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा दून पैरामेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चकराता रोड देहरादून में संगठन द्वारा दिव्यांग प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें उत्तराखंड दूर दूर से आए दिव्यांग सम्मिलित हुए।

ये ऐसे दिव्यांग हैं जो दिव्यता होने के बावजूद सामाजिक, खेल कूद, एवम अन्य क्रियाकलापो मे व्यापक स्तर पर समाज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव कुमार बिलगरामी (प्रसिद्ध शायर,गीतगार), निवर्तमान संयुक्त निदेशक लोकसभा सचिवालय, पीयूष गोयल (वर्ल्ड रिकॉड होल्डर मिरर इमेज राइटर), योगी हरिप्रकाश (प्रबुद्ध वाचक और साधक), डॉ दर्शनी प्रिय (वरिष्ठ भाषा अधिकारी ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी), पद्मश्री डॉ बीकेएस संजय (संरक्षक मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन), सचिन जैन (अध्यक्ष), गौरव जैन (वरिष्ठ समाजसेवी, प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार युवा विंग) वैभव गोयल (वरिष्ठ समाजसेवी), सुनील अग्रवाल, पुष्पा बर्थवाल उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में सभी महानुभावों ने अपने विचार रखे और सभी दिव्यांगों को उनके जीवन भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वाले गणमान्य में

मनोज कुमार (खानपुर), सत्यपाल सिंह थलवाल (टिहरी), वीरेंद्र सिंह, कविता रावत (ऋषिकेश), प्रियंका कंडारी (देहरादून), अमित डोभाल (चकराता), नवीन चंद्र (नैनीताल), प्रियंका गर्ग ,अपूर्व नौटियाल, सोनाली सुभाष चंद्रायल, अशोक ,चंद्र मोहन सजवान (कोटद्वार) ,सचिन वडेरा, आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सारिका चौधरी ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, शब्दावली कौशिक, सचिन गुप्ता, गीता वर्मा, रेखा निगम, हेमा मारा, जितेंद्र मारा, पुष्पा प्रजापति, पूनम मसीह, ब्रजेश जोशी, वीणा जैन, प्रदीप नागलिया, सोनिया रावत, मोंटी कोहली, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए डीएम का अभिनव प्रयास, बुनियादी ढांचा बढ़ाने का कर रहे निरन्तर प्रयास*

prabhatchingari

स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2024 देहरादून में “प्योर ग्रेनरी” ने प्रतिभाग किया

prabhatchingari

माँ डाँटकाली की 222वाँ वार्षिकोत्सव के चतुर्थ दिवस : माँ भगवती के पावन झंडों की भव्य शोभायात्रा निकली

cradmin

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) और भारतीय सेना के बीच एमओयू, जवानों व उनके परिवारों को मिलेगा शिक्षा में विशेष लाभ

cradmin

टीएचडीसी द्वारा आयोजित तीसरे टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 का हुआ सफल समापन

prabhatchingari

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना

prabhatchingari

Leave a Comment