Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

आबकारी विभाग की छापेमारी में शराब तस्करी के आरोप में 03 व्यक्ति गिरफ्तार

दून में इंपोर्टेड शराब का अवैध गोदाम, इंस्पेक्टर प्रेरणा ने 22 पेटी पकड़ी

देहरादून,महंगी इंपोर्टेड ब्रांड की शराब की तस्करी कर उत्तराखंड के राजस्व पर चपत लगाने वाले शराब तस्करों पर आबकारी विभाग ने फिर से शिकंजा कसा है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में दून के सहस्रधारा रोड पर शराब के एक अवैध गोदाम का भंडाफोड़ किया गया है। टीम ने शराब की 22 पेटी बरामद कर शराब तस्करी के आरोप में 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आबकारी इंस्पेक्टर अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर शराब तस्करों के हौसले पस्त कर रही हैं। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि सहस्रधारा रोड पर आमवाला क्षेत्र में पंकज बडवाल के घर पर तस्करी कर लाई गई शराब का गोदाम बनाया गया है। सूचना पर बीती देर रात इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र की टीम ने छापा मारा। वहां का नजारा देख आबकारी टीम दंग रह गई। मौके पर गोदामनुमा कमरे में इंपोर्टेड ब्रांड की शराब की 272 बोतल (करीब 22 पेटी) रखी थी। जिनमें से 08 लूज बोतल थीं। जिससे शराब की मिक्सिंग का भी अंदेशा है।

तस्करी कर लाई गई शराब को जब्त करने के साथ ही तस्करी के आरोप में मौके से पंकज बडवाल और राकेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दूसरे राज्यों से शराब लाकर यहां ऊंचे दाम पर बेच रहे थे। टीम में प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, राकेश कुमार, अंकित कुमार, आशीष चौहान आदि शामिल रहे।

Related posts

अधिकारियों को दिये गैरहाजिर शिक्षकों की बर्खास्तगी के निर्देश

prabhatchingari

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी – माया देवी विश्वविद्यालय

cradmin

आई.आई.टी. दिल्ली, बिगशिप टेक्नोलॉजीज एवं जी.आर. डी. मिलकर करेंगे बौद्धिक संपदा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य

prabhatchingari

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने साईबर धोखाधडी के मास्टर माइण्ड तीन अभियुक्तों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

prabhatchingari

पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ काम करें: महाराज

prabhatchingari

दैवीय आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे-सीएम धामी

cradmin

Leave a Comment