Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा संगठन अध्यक्ष को ही नहीं पता कि यूसीसी की नियमावली कबकी आ चुकी ??-गरिमा मेहरा दसौनी

देहरादून,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने यूसीसी को लेकर अटपटा बयान दिया है यह कहना है उत्तराखंड की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का ।
दसौनी ने कहा कि पिछले ढाई साल से राज्य की धामी सरकार उत्तराखंड की जनता की आंखों में यूसीसी लागू करने को लेकर धूल झोंक रही है और करोड़ों रुपया समिति के गठन उसकी तनख्वाह और बैठकों में खर्च किया जा चुका है ।
दसौनी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता से वादा किया था की राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर राज्य वासियों को यूसीसी की सौगात दी जाएगी परंतु ऐसा नहीं हो सका और धामी सरकार के द्वारा बहु प्रचारित और प्रसारित यूसीसी पर सवाल उठने लगे। जब यही सवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही अटपटा जवाब देते हुए कहा कि अभी यूसीसी की नियमावली तैयार हो रही है इसलिए तय समय पर नहीं लाया जा सका है। दसौनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बयान से महेंद्र भट्ट ने अपनी अल्प बुद्धि और अल्प ज्ञान का परिचय दिया है ।
सत्ता रूढ़ दल के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद होते हुए भी महेंद्र भट्ट को यही पता नहीं की यूसीसी की नियमावली को आए काफी वक्त बीत चुका है और समिति उस नियमावली को मुख्यमंत्री जी को सौंप दे चुकी है? गरिमा ने कहा कि महेंद्र भट्ट के इस बचकाने बयान ने भाजपा की कलई खोल दी है और ये साफ पता चलता है कि यूसीसी को लेकर भाजपा कितनी गंभीर है और भाजपा के अंदर ही कितनी असमंजस की स्थिति है
दसोनी ने पुनः आरोप लगाते हुए कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत यूसीसी को राज्य स्थापना दिवस के दिन लागू नहीं किया गया क्योंकि भाजपा इस बात को भली-भांति जानती है कि केदारनाथ उपचुनाव के मध्य नजर यह कदम उसको बैकफायर कर सकता है।

Related posts

ग्राफिक एरा में इंडक्शन पूर्व छात्रों ने दिए सफलता के मंत्र

cradmin

पितृपक्ष 2025 : ग्रहणों की छाया में श्राद्ध पक्ष, 122 वर्षों बाद अनोखा योग

cradmin

प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026: भारत में संतुलित पोषण और प्रोटीन जागरूकता की आवश्यकता पर केंद्रित पहल

cradmin

एचआईटीएस के प्रोफेसर ने नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड को सूरज की रोशनी से नवीकरणीय ईंधन में बदला

prabhatchingari

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड इकाई द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में कार्यकर्ता मीटिंग आयोजित की ……..

prabhatchingari

ईआरसीपी की मदद से मणिपाल अस्पताल ने लिखी जीवन बचाने की नई कहानी

cradmin

Leave a Comment