Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

ग्राफिक एरा अस्पताल में मधुमेह शिविर शुरू

देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल में मधुमेह जोखिम मूल्यांक शिविर आज से शुरू हो गया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य व मधुमेह की शीघ्र पहचान करने के लिए जागरूक किया जायेगा।
विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित शिविर का उद्घाटन डायबिटीज एवं एण्डोक्राइनोलाॅजी के निदेशक डा. सुनील के. मिश्रा, डीन डा. एस. एल. जेठानी और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. गिरिश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डा. सुनील के. मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षणों से मधुमेह के प्रबंधन और रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। जोखिम कारकों की पहचान करके, हम ऐसे उपाय कर सकते हैं जो दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बना सकते हैं।
शिविर के पहले दिन आज 200 से ज्यादा मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। 40 प्रतिशत मरीज उच्च जोखिम श्रेणी में पाये गये। इन मरीजों को ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ परामर्श दे रहे हैं। यह शिविर 21 नवम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया
गया।

Related posts

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं: मुख्यमंत्री

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में वैज्ञानिक और साहित्यिक सत्यों पर कार्यशाला

prabhatchingari

आकाश एजुकेशनल ने एंथे 2025 किया लॉन्च – छात्रों को बनाएगा भविष्य का प्रॉब्लम सॉल्वर

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

prabhatchingari

स्पिक मैके देहरादून में लाया राजस्थानी लोक संगीत

prabhatchingari

आज का पंचांग और राशिफल: शुभ योगों के बीच धार्मिक महत्व का दिन

cradmin

Leave a Comment