Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पुरस्कार वितरण समारोह के साथ राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर का हुआ समापन

*पुरस्कार वितरण समारोह के साथ राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर का हुआ समापन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
72वां राज्य स्तरीय औधौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला 2024 गौचर का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायिका पूनम सती ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रताप नगर के कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक कपकोट ललित फस्वार्ण और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को उजागर करने के साथ ही आपसी मेल-मिलाप का प्रमुख साधन होते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के लिए जो आर्थिक सहायता के रूप में घोषणा की गई है। उसे मेला प्रशासन को उपलब्ध कराकर इसे राजकीय बना देना चाहिए। सात दिवसीय इस मेले को सुसंपन्न कराने के लिए उन्होंने मेला समिति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मेलाधिकारी / उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संन्तोष कुमार पाण्डेय ने मेला को सुसंपन्न कराने के लिए सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन सहित पर्यावरण मित्रों आदि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह के इस मौके पर सात सदस्यीय मेले में हुऐ फुटबॉल मैच के विजेता राजपुर की टीम को 51 हजार रुपए व उप विजेता खिर्सू को 41 हजार रुपए तथा वॉलीबॉल में विजेता रहे देवलकोट की टीम को 41 हजार तथा उप विजेता रहा ब्रदर्स क्लब गौचर को 31 हजार रुपए का नगद धनराशि के साथ आकर्षक ट्रॉफी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेले में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़, बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकस्सी, कबड्डी, जलेबी दौड़, तीन टांग दौड़,बोरा दौड़, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक, खेल कूद, मार्च पास्ट, शिशु प्रदर्शनी, फैंसी शो आदि प्रतियोगिताओं के साथ सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं, मेला मैदान में सर्वश्रेष्ठ स्टालों, दुकानों तथा मेले में सहयोग करने वाले सरकारी व गैर-सरकारी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को भी मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार सुधा डोभाल, राजस्व उप निरीक्षक नीरज पुरोहित, राजस्व विभाग की टीम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व सभासद अजय किशोर भंडारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, एमयल राज, लीला रावत, मुन्नी बिष्ट, विजय प्रसाद डिमरी, मदन लाल टम्टा, राजेश्वरी नेगी, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।

Related posts

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित हुआ युवा संसद, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

prabhatchingari

एमडीडीए का शानदार सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर तैयार

prabhatchingari

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: ऋषिकेश फाल्कन्स ने रोमांचक चेज में हरिद्वार एल्मास को चौंकाया* ~ एक हाई-ऑक्टेन मुकाबले में, ऋषिकेश फाल्कन्स ने हरिद्वार एल्मास को चार विकेट से हराकर 194 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सफल पीछा किया, जिससे यूपीएल के ब्लॉकबस्टर मंडे का रोमांच चरम पर पहुंच गया देहरादून, 29 सितंबर 2025: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऋषिकेश फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुणाल चंदेला ने गज़ब की फॉर्म बरकरार रखते हुए 53 गेंदों में 83 रन (सात चौके, पांच छक्के) की कप्तानी पारी खेली और टीम को 193/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पारी की शुरुआत में उन्होंने दक्ष अवाना (27 गेंद, 30 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद नीरज राठौर ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें दो ऊंचे छक्के भी शामिल थे। अंतिम ओवरों में सौरव चौहान ने 17 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को रफ्तार दी। फाल्कन्स के जगमोहन नागरकोटी ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषिकेश फाल्कन्स ने दबाव में धैर्य दिखाया। ओपनर एलन चेतन ने आतिशी पारी खेलते हुए केवल 28 गेंदों में 71 रन (दो चौके, तीन छक्के) बनाए और टीम के लिए शानदार शुरुआत की। चेतन और अभ्युदय ने पावरप्ले के भीतर 81 रन की मैच-डिफाइनिंग साझेदारी की। इसके बाद पूर्वांश ध्रुव ने 26 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान अखिल सिंह रावत (36 गेंद, नाबाद 49) और सुचित जे (10 गेंद, नाबाद 11) ने आखिरी ओवरों में संयम दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी नाबाद साझेदारी ने ऋषिकेश को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एलन चेतन को उनकी 28 गेंदों में 71 रन की आक्रामक पारी के लिए दिया गया। समाप्त

cradmin

श्रद्धा और भक्ति के साथ संगतों ने कंधों पर उठाया नया पवित्र ध्वजदण्ड

cradmin

लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों पर तत्काल लगी रोक

prabhatchingari

फिलिप्स एजुकेशन के सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स ने उत्तराखण्ड में अडवान्स्ड मैनुफैक्चरिंग के ग्रेजुएट्स को किया सम्मानित

prabhatchingari

Leave a Comment