Prabhat Chingari
उत्तराखंड

हमारा संविधान……हमारा गौरव पर विभिन्न प्रतियोगिताएं

देहरादून, ग्राफिक एरा में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ ने चित्रकला के जरिए संविधान के महत्वों पर प्रकाश डाला।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में संविधान उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को राज्य के पब्लिक ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस यू. सी. ध्यानी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राआंे को जीवन में सफल होने के लिए अपना पैशन फालो करना चहिए ताकी वे अपने काम को बेहतर तरीके से कर पायें। उन्होंने छात्र-छात्राआंे से परिश्रम करते रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनुष्का पाण्डे ने पहला स्थान, प्रियांशी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वेदांत श्रीकृष्णा ने पहला, आदित्य सिंह रौथान ने दूसरा, शगुन जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में जहानवी ने पहला, अभय मनवल ने दूसरा और लकी रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं शार्क टैंक प्रतियोगिता में पहला स्थान मिमोन जेहरा, दूसरा स्थान स्मृति सूरी और तीसरा स्थान अपूर्वा त्रिपाठी ने हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल आॅफ लाॅ ने किया। कार्यक्रम में स्कूल आफ लाॅ के एचओडी डा. विवेक गोयल, डा, अनुपमा ठाकुर, अनुराधा, आदित्य, दिव्या नौटियाल और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर कीर्तन दरबार का आयोजन

prabhatchingari

धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई समाप्त,आए 14 प्रस्ताव

prabhatchingari

Big news from Uttarakhand:हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

prabhatchingari

हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम धामी के सख्त निर्देश – राज्य में बनेगी सख्त एसओपी

cradmin

मजदूरों के सत्यापन में लापरवाही, प्रबंधक पर चालानी कार्यवाही

prabhatchingari

चमोली के कुलदीप सिंह कंडारी बने भारतीय सेना में ऑफिसर

prabhatchingari

Leave a Comment