Prabhat Chingari
खेल–जगतराष्ट्रीय

राष्ट्रीय खेलों की तिथि पर लगी मुहर, 28 जनवरी 2025 से देवभूमि उत्तराखंड करेगा नेशनल गेम्स की मेजबानी

*देहरादून*: भारतीय ओलंपिक संघ ने आज एक लेटर जारी कर, औपचारिक रूप से ये घोषणा कर दी कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, उत्तराखंड में 28 जनवरी 2025 से 14 फ़रवरी 2025 के मध्य किया जाएगा। संघ के इस फैसले पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी ज़ाहिर की है और कहा है कि यह उनकी तैयारियों पर मुहर लगने जैसा है। शेड्यूल घोषित होने के बाद रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही इन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी कर रहा था और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा भी इन्हीं तिथियों की संस्तुति की गई थी।

खेलों की तैयारियों पर बात करते हुए मंत्री रेखा आर्या बोलीं कि हम अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं और ये आयोजन अनेक मायनों में ऐतिहासिक सिद्ध होने वाला है।

उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये उनके लिए एक अभूतपूर्व अवसर है और अपने घरेलू मैदान पर वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकते हैं। रेखा आर्या बोलीं कि प्रदेश भर के खिलाड़ियों की तैयारी जोर-शोर से जारी है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी इस बार राज्य को पदक तालिका की अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलाएंगे।

Related posts

ग्राफिक एरा में एनुअल एथलेटिक्स मीट का आगाज

prabhatchingari

लांच हुई प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बॉक्सर रिया थापा को किया सम्मनित*

prabhatchingari

यूएसएन इंडियंस ने नैनीताल एसजी पाइपर्स को हराकर की जीत दर्ज

prabhatchingari

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य पर विशेष सत्र

cradmin

38 वें राष्ट्रीय खेलों में ग्राफिक एरा की अंकित दो स्वर्ण और एक रजत

prabhatchingari

Leave a Comment