Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सैनिक कल्याण अधिकारी ने डीएम को सशस्त्र सेवा झंडा भेंट किया

देहरादून , सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी सविन बंसल को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा सशस्त्र सेवा झंडा भेंट किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि “हमारे सैनिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की रक्षा के लिए असाधारण त्याग करते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी भलाई के लिए योगदान दें। सशस्त्र सेना झंडा दिवस इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ” उन्होंने सभी नागरिकों, संगठनों और शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे इस महान उद्देश्य के लिए उदारतापूर्वक दान दें। प्रत्येक दान, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, हमारे सैनिकों और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा।

ज्ञातव्य है कि यह निधि भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए उपयोग की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना। झंडा निधि के माध्यम से जरूरतमंद सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता करना तथा युवाओं में देशभक्ति और बलिदान की भावना को बढ़ावा देना ।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे ।

Related posts

स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस का करारा प्रहार

cradmin

चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी सरकार, जल्द जारी होगी स्वास्थ्य एडवाइजरी: डॉ.कुमार

prabhatchingari

कृषि सहायकों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, मानदेय बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं की मांग।

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में 275 महिला कर्मचारी सम्मानित…

cradmin

रजिस्ट्रेशन न होने से ऋषिकेश, हरिद्वार में फंसे यात्रियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने दिए ये खास आदेश

prabhatchingari

गांधीनगर में आयोजित अर्थ समिट का समापन ग्रामीण विकास को तकनीक से गति देने के सशक्त संदेश के साथ संपन्न  

cradmin

Leave a Comment