Prabhat Chingari
राष्ट्रीय

इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन कर रहा है नीराथॉन सीजन 2 का आयोजन, जल संरक्षण के लिए दोड़ेंगे धावक


नई दिल्ली : इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन 15 दिसंबर को जैक्वार ग्रुप आईपीए नीराथॉन का दूसरा सीजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित करने जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम रनर्स, इंवायरन्मेंटलिस्ट और कम्युनिटी लीडर को एकजुट कर, जल संरक्षण का मज़बूत संदेश देगा।
नीराथॉन में तीन अलग-अलग दौड़ श्रेणियां होंगी – 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी – जो सभी फिटनेस स्तरों के प्रतिभागियों को जल संरक्षण के महत्वपूर्ण उद्देश्य में योगदान करने का अवसर प्रदान करेंगी। प्रतिभागी एक सुंदर मार्ग पर दौड़ेंगे, जो नई दिल्ली के कई ऐतिहासिक स्थलों को समेटे हुए है, जैसे कि नेशनल जूलॉजिकल पार्क, सुप्रीम कोर्ट, पुराना किला और भारत मंडपम।
इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन के वाईस प्रेसिडेंट चंद्र शेखर गुप्ता ने कहा, “कोई भी बूंद व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। जब भी पानी का उपयोग करो, उसे पूरी तरह से इस्तेमाल करो। साथ मिलकर, आइए एक बेहतर कल के लिए जल का संरक्षण करें। नागरिकों, सरकारी संस्थानों और कॉर्पोरेट पार्टनर्स को एक साथ लाकर, हमारा उद्देश्य जल संरक्षण पर एक सशक्त संवाद स्थापित करना है।”
इस कार्यक्रम को जल शक्ति मंत्रालय, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, नई दिल्ली नगर परिषद और नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संगठनों का महत्वपूर्ण समर्थन मिला है।
प्रतिभागियों को पदक, ई-प्रमाण पत्र, सेव वॉटर बैज और ड्राई-फिट टी-शर्ट प्रदान की जाएंगी। विभिन्न आयु वर्गों में कुल ₹2,60,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध वक्ता नीरज बधवार और साहित्यिक प्रभावक मीतू माथुर बधवार के प्रेरणादायक व्याख्यान भी होंगे, जो जल संरक्षण पर अनूठे दृष्टिकोण साझा करेंगे।

Related posts

इंदौर में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, अध्यक्ष पद से हटाने की अटकलों पर दिया ऐसा जवाब…. | BJP state president Sharma said in Indore, gave such an answer on the speculations about his removal from the post of president….

cradmin

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही यूपी विधानसभा के बजट सत्र 2025 का हुआ आगाज

prabhatchingari

तो कही कम वोल्टेज से परेशान लोग, मानसून से पहले ही खुली बिजली कंपनी की पोल | So somewhere people are troubled by low voltage, electricity company exposed before monsoon

cradmin

सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, कई घायल

cradmin

आज का राशिफल: वृष से मीन तक कई राशियों को लाभ, तरक्की और शुभ समाचार के योग

cradmin

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में वैश्विक अनुसंधान अनुदान पर अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिखाई वैश्विक तस्वीर

cradmin

Leave a Comment