Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

पीएनबी ने निष्क्रिय खातों को पुनर्जीवित करने के लिए अखिल भारतीय अभियान शुरू किया

बैंक के देशव्यापी अभियान का उद्देश्य निष्क्रिय खातों को फिर से सक्रिय करना, ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना और कासा वृद्धि को बढ़ावा देना है

देहरादून- पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) खातों सहित सभी निष्क्रिय खातों को पुनर्जीवित करने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है।

यह अभियान, जो 24 दिसंबर 2024 तक चलेगा, सक्रिय खातों को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में बैंक के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है, ग्राहकों को अपने निष्क्रिय बचत व चालू खातों को फिर से सक्रिय करने, नियमित लेनदेन को बढ़ावा देने और खातों को निष्क्रिय होने से रोकने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह अभियान देश भर में ग्राहक से जुड़ने और अनुभव को बढ़ाने, वित्तीय समावेशन को मजबूत करने और अपने चालू खाता और बचत खाता (कासा) जमा आधार को मजबूत करने के लिए पीएनबी के रणनीतिक प्रयासों का भी हिस्सा है।

बैंक ने खातों को फिर से सक्रिय करने को सुगम बनाने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं, जिसमें बैंक प्रतिनिधि विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए ग्राहकों तक सक्रिय रूप से पहुंच रहे हैं। सुविधा को और बढ़ाने और एक सुगम प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए, बैंक ने बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से गैर-घरेलू शाखाओं में खातो पुनर्जीवन को सक्षम किया है। अधिक विवरण के लिए ग्राहक अपनी निकटतम शाखा में जा सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in. पर लॉग इन कर सकते हैं।

निष्क्रिय या गैरक्रियाशील खातों का अर्थ है जिसमें दो साल से अधिक समय से कोई ग्राहक-प्रेरित लेनदेन नहीं किया गया है। ऐसे खातों को फिर से सक्रिय करने के लिए, ग्राहकों को अपने अपडेट किए गए केवाईसी दस्तावेज फिर से जमा करने होंगे।

Related posts

अहिकोज़ा ने भारत में आर्टिज़नल लक्जरी बढ़ाने के लिए ब्रह्म ग्रुप से हाथ मिलाया

prabhatchingari

श्री दरबार साहिब और श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम

prabhatchingari

उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगा दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर: महाराज

prabhatchingari

आपातकाल था भारत के इतिहास का काला दिन, जनता के अधिकारों को छीन,-रेखा आर्या

prabhatchingari

कद्दूखाल के पास यूटिलिटी वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त एक की मृत्यु, एसडीआरएफ ने शव बरामद….

prabhatchingari

लंगासू में शराब की दुकान का विरोध, प्रदर्शन करने वालों को अदालत ने भेजा नोटिस

prabhatchingari

Leave a Comment