Prabhat Chingari
खेल–जगत

ग्राफिक एरा के मनोज सरकार ने बेहरीन पैरा बैडमिण्टन में जीता गोल्ड

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र मनोज सरकार ने बेहरीन पैरा बैडमिण्टन इंटरेनशनल टूर्नामेण्ट में गोल्ड मेडल जीता। उसकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के छात्र मनोज सरकार इससे पहले पेरिस पैरा ओलम्पिक में बैडमिण्टन में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मनोज ने मनामा, बेहरीन में आयोजित पैरा बैडमिण्टन इण्टरनेशनल टूर्नामेण्ट लेवल वन के एकल वर्ग में जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल जीता है। इसी टूर्नामेण्ट में उन्होंने अपने साथी दीपरंजन बिसोयी के साथ मिलकर युगल वर्ग में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
मनोज के बेहरीन में गोल्ड व सिल्वर जीतने की जानकरी मिलते ही छात्रों और शिक्षकों के साथ ही कार्मिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विश्वविद्यालय में इस गौरवशाली जीत का जश्न मिठाईयां बांटकर मनाया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने डिसेबिलिटी के बावजूद पैरा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मनोज सरकार की इस शानदार जीत को प्रेरणादायक करार देते हुए उन्हें बधाई दी।

Related posts

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने आयोजित किया रेंजर्स पूल चैम्पियनशिप 2025

cradmin

रिकार्डो पावेल का शतक, इंडिया कैपिटल्स की पहली जीत

prabhatchingari

स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या

cradmin

16वीं उत्तराखंड स्टेट योगासन चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

prabhatchingari

दिव्यांग मतदाताओं ने क्रिकेट मैच खेल कर दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

prabhatchingari

विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई

prabhatchingari

Leave a Comment