Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

आर्किड फार्मिंग बनाएगी महिलाओं को आत्मनिर्भर

देहरादून, आर्किड उत्पादन ट्रेनिंग के आखिरी दिन आज किसानों को आर्किड उगाने व उसके रख-रखाव की जानकारी दी गई। यह ट्रेनिंग ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के आर्किड पाॅलीहाउस में आयोजित की गई।
ट्रेनिंग के दौरान विशेषज्ञों ने महिला किसानों को राइजो़म प्रोपोगेशन प्रक्रिया की मदद से कैटलिया प्रजाति के आर्किड लगाने का प्रशिक्षण दिया। दो दिवसीय ट्रेनिंग के समापन सत्र को आज डीन प्रोजेक्ट्स डा. प्रदीप कुमार शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आर्किड की खेती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगी। बायोटेक्नोलाजी विभाग के प्रो. वी. पी. उनियाल ने किसानों से आर्किड फार्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख अन्वेषक व बायोटेक्नोलाजी विभाग की एचओडी डा. मनु पंत की पुस्तक एक्सप्लोरिंग मेडिसिनल आर्किड्स का विमोचन किया गया।
उत्तराखण्ड में आर्किड की खेती (फेज 2) की ट्रेनिंग का आयोजन डिपार्टमेण्ट आॅफ बायोटेक्नोलाजी और डिपार्टमेण्ट आॅफ मैनेजमेण्ट स्टडीज ने राज्य सरकार के उत्तराखण्ड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से किया।

Related posts

कौशिक का अर्धशतक रहा बेकार, हरिद्वार स्टॉर्म ने फाइनल में बनाई जगह

cradmin

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा भव्य समारोह, पदक विजेताओं को दी जाएगी इनाम राशि

cradmin

एसएसपी दून की दो टूक – धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

cradmin

समग्र विकास का नमो बजट : रेखा आर्या

prabhatchingari

नथिंग फ़ोन (3ए) की बिक्री 11 मार्च से शुरू; कम से कम 19,999 में उपलब्ध है

prabhatchingari

उत्तराखंड के देवव्रत पुरी गोस्वामी (डिटेक्टिव देव) को कैप्सी-एपीडीआई द्वारा ‘भारत का श्रेष्ठ जासूस सम्मान चिन्ह’ प्रदान किया गया

cradmin

Leave a Comment