
देहरादून । भारूवाला ग्रांट वार्ड 79 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी सुरेंद्र थापा ने अपने वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाकर धुंआधार प्रचार किया। इस दौरान उन्हें लोगों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस दौरान निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी सुरेंद्र थापा ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त कर स्वच्छ सुंदर एवं समस्याओं से मुक्त कर एक आदर्श वार्ड के रूप में भारूवाला ग्रांट का विकास करना है। उन्होंने कहा कि भारूवाला ग्रांट के विकास के लिए उनके पास ठोस विजन है। जनता के आर्शीवाद से वह अनगिनत कार्य कराएंगे जिनका जनता को लाभ मिलेगा। इस मौके पर सुषमा थापा,नीतू,आंचल,अमृता,बबीता कुकरेती,उमा राई,चंद्रा सुब्बा,अनिल राणा,प्रीति राणा,दीपा थापा,अनील , राकेश, महेश,अमीत आदि युवा एवं मातृशक्ति मौजूद रहे।
