Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 11 और 12 जनवरी को बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून।,उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इसके साथ पश्चिमी और पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। इन वेदर सिस्टम के प्रभाव के चलते 11 और 12 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में भी बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 11 और 12 दिसंबर को गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर 11 जनवरी को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दोनों ही दिन यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 11 और 12 दिसंबर को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने सूबे के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है। सूबे के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिलों
के विभिन्न हिस्सों में भी हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

Related posts

श्रद्धालुओं व यात्रियों का ध्यान भटका कर चोरी करने वाले कुख्यात अंतर्राजीय “पुष्पा गैंग” गिरफ्तार!

prabhatchingari

रामप्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष व पुरुषोत्तम गौतम महासचिव निर्वाचित

prabhatchingari

गौरव सैनानी एसोसिएशन ने विजय दिवस पर शहीदों की वीरांगनाओं व युद्ध में घायल हुए पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

prabhatchingari

दून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नकबजन, 15 लाख की ज्वैलरी बरामद

cradmin

युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा पारिवारिक धार्मिक भजन संध्या का भव्य आयोजन

cradmin

एसएसपी दून की दो टूक – धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

cradmin

Leave a Comment