---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू के पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

By: prabhatchingari

On: Monday, January 13, 2025 9:26 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ‘लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू के पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।

लोहड़ी का पर्व नई फसल की खुशी में मनाया जाता है। इसे किसानों का पर्व भी कहा जाता है, क्योंकि इस समय रबी की फसल तैयार होती है। यह दिन सूर्यदेव और अग्नि देव को समर्पित होता है। इसके साथ ही यह पर्व सर्दियों के समापन और बसंत ऋतु के आगमन का संकेत भी देता है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment