Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

एम्स से दवा लेकर जेल पहुंचा ड्रोन

देहरादून/हरिद्वार,एम्स ऋषिकेश से ड्रोन के जरिये जिला कारागार रोशनाबाद में हेपेटाइटिस सी से पीड़ित कैदियों के लिए दवाइयां को पहुंचाया गया। करीब 23 मिनट के अंदर ड्रोन ऋषिकेश से रोशनाबाद दवाइयां को लेकर पहुंचा। यह दवाइयां प्राप्त करने के बाद जेल प्रशासन ने कैदियों को मुहैया करा दी है। जेल प्रशासन के मुताबिक पिछले महीने कुछ कैदियों के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे। जांच में 10 कैदियों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एम्स के विशेषज्ञों ने दवाइयां शुरू करने की सलाह दी थी। यह दवाइयां एम्स की ओर से ही कैदियों को मुहैया कराई जानी थी। जिनको दूसरी जगह से मंगवाया गया। बुधवार को 10 मरीजों की हेपेटाइटिस सी रोग से बचाव करने के लिए दवाइयां को लेकर ड्रोन सुबह करीब 11:30 बजे ऋषिकेश से रवाना हुआ। एम्स की डायरेक्टर मीनू सिंह और डॉक्टर अजीत भदोरिया ने ड्रोन को रवाना किया। करीब 23 मिनट बाद ड्रोन हरिद्वार हरिद्वार जिला कारागार पहुंच गया।

Related posts

अनुबंध शर्तों की अनदेखी पड़ी भारी, डीएम ने तलब की विस्तृत रिपोर्ट; पेनल्टी व कार्रवाई के संकेत

cradmin

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विधानसभाओं में आयोजित होंगे कार्यक्रम

prabhatchingari

उत्तराखंड खेल आयोजनों का केंद्र बन रहा है

cradmin

क्या कोरोना जैसी ही तबाही मचाएगा HMPV? कैसे फैलता है वायरस, कैसे करें बचाव?

prabhatchingari

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा सर्धालुओं का हुजूम आकर्षक का केंद्र रहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का घोष वादन…..

prabhatchingari

सोना चोरी का आरोप लगाकर खुद घिरते नजर आ रहे हैं अविमुक्तेश्वरानंद

prabhatchingari

Leave a Comment