Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया नए स्टूडियो का शुभारंभ

<

strong>उत्तराखंड की नौनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से मनाई गई चौथी वर्षगांठ

देहरादून।
उत्तराखंड की नौनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से रविवार को अपनी चौथी वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर नौनी के न्यू स्टूडियो का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने किया।
सहस्त्रधारा रोड स्थित हर्ष एन्क्लेव में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मांगल गीतों से हुई। ऋषिकेश से आये माँगल दल ने एक के बाद एक भजन गाए। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड की नौनी बेहद ही अच्छा प्लेटफार्म है। जिसके जरिये हमारी नौनी, बवारियो को एक नया मंच मिल पा रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा कि अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने की लिए की गई ये पहल वाकई में सराहनीय है। वहीं इस मौके पर उत्तराखंड की नौनी की ओनर नलिनी गोसाईं की ओर से एक प्रोमो लॉन्च किया गया। जिसके माध्यम से इस प्लेटफार्म के उद्देश्यों को सबके सामने रखा गया। साथ ही उत्तराखंड की नौनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इंस्पिरेशन पीआर एन इवेंट्स के चार साल पूरे होने पर केक कटिंग सेरेमनी भी की गई। इस मौके पर समाज सेवी नीलम रानी, शकुंतला गुसाईं चंद्रकांत, हेमलता, शबनम, ग्रेसी, ऋषि राज , आशीष , जाग्रति, पूजा तोमर आदि ने विशेष सहयोग किया।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने कर्णप्रयाग में आयोजित वैशाखी मेले का वर्चुअल उद्घाटन किया

prabhatchingari

CCTV फुटेज एक रिकार्ड और आरटीआई के दायरे में,तब तक देने से इंकार नहीं जब तक संप्रभुता, सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा न हो..आईसी योगेश भट्ट

prabhatchingari

एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच.एस. के नव आगुंतक छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न

cradmin

स्पिक मैके द्वारा विधा लाल का कथक प्रस्तुतीकरण

cradmin

नीती घाटी में भारी बर्फबारी व बर्फीली तूफान से कई मवेशियों के घरों को भारी नुकसान

prabhatchingari

अनहद नाद ~ द साइलेंट सॉन्ग: हिमालयन गुरु भरत ठाकुर के साथ 5-दिन का परिवर्तनकारी रिट्रीट हरिद्वार में संपन्न

prabhatchingari

Leave a Comment