Prabhat Chingari
उत्तराखंड

एलआईसी म्यूचुअल फंड ने पेश किया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड

देहरादून:- एलआईसी म्यूचुअल फंड ‘एलआईसी एमएफ मल्टी एसेट एलोकेशन फंड’ पेश कर रहा है. यह एक ओपन-एंडेड योजना है, जो इक्विटी, डेट और सोने में निवेश करेगी.
एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. झा ने कहा कि एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, 2024 में हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों द्वारा प्रबंधित परिसंपत्ति (एयूएम) में 27 फीसदी की वृद्धि हुई. यह एयूएम जनवरी 2024 में 6.90 लाख करोड़ रुपये था और बढ़कर दिसंबर 2024 में 8.77 लाख करोड़ रुपये हो गया.
सह-मुख्य निवेश अधिकारी (इक्विटी) निखिल रुंगटा ने कहा, ‘‘मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड एक ऐसा समाधान है, जो इक्विटी की वृद्धि की ताकत, डेट की आय उत्पन्न करने की क्षमता और कमोडिटीज के लचीलेपन को एक साथ लाता है.
इसका नया फंड ऑफर 24 जनवरी 2025 को खुलेगा और 7 फरवरी 2025 को बंद होगा. योजना के फंड मैनेजर निखिल रुंगटा, सुमित भटनागर और प्रतीक श्रॉफ होंगे. योजना 18 फरवरी 2025 को लगातार बिक्री और फिर से खरीद के लिए दोबारा खुलेगी.

Related posts

ग्राफिक एरा में आयुष इनोवेशन हैकाथान …

cradmin

पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियों के लिए हॉकी ओलंपियन्स व अर्जुन पुरस्कार विजेताओं अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया 

cradmin

शहीद हवलदार दीपेन्द्र सिंह कंडारी को नम आंखों से विदाई

prabhatchingari

ग्रामीण संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड सरकार का प्रोत्साहन

cradmin

आस्था और परंपरा का प्रतीक श्री झण्डा मेला, देहरादून तैयारियों में जुटा

cradmin

राफ्ट का परमिट स्थानांतरित न करने को लेकर राफ्टिंग व्यवसाईयों ने किया प्रदर्शन

prabhatchingari

Leave a Comment