Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में ’तेजस्विनी’ और ’मौली’ का जोरदार स्वागत


देहरादून,राष्ट्रीय खेलों के श्री गणेश से पहले दिन खेलों की मशाल तेजस्विनी और शुभंकर मौली ग्राफिक एरा पहुंची। ग्राफिक एरा में इनका जोरदार स्वागत किया गया।
38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल आज सुबह जिला खेल कार्यालय से निकलकर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहंुची। मशाल को देखने के लिए उत्सुक शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर मशाल तेजस्विनी व शुभंकर मौली का भव्य स्वागत किया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह के नेतृत्व में मशाल को विश्वविद्यालय के मैदान में लाया गया। इस अवसर पर डा. नरपिन्दर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मशाल देश के खिलाड़ियों की आशा, दृढ़ता व एकता को दर्शाती है। छात्र-छात्राओं में बचपन से ही खेल भावना को जागृत करना आवश्यक है। यह न केवल शारीरिक व बौद्धिक क्षमता को बढ़ाती है बल्कि एक अच्छा इंसान बनने के लिये भी प्रेरित करती है।
इस दौरान उत्साहित छात्र-छात्राएं तेजस्विनी व मौली के साथ फोटो खिंचाते नजर आये। इसके बाद राष्ट्रीय खेलों की मशाल व शुभंकर को सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेण्टर से रवाना किया गया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा, डीन इण्टरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर, अंतर्राष्ट्रीय बेसबाॅल खिलाड़ी रविन्दर मेहता व सुखविन्दर सिंह रंधावा, राष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील कुमार, ग्राफिक एरा के छात्र व तीरंदाज जय सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे ने दवा लेने के समय का ध्यान रखने और स्वास्थ्य सेवा की कुशलता को बेहतर बनाने के लिए IoT-सक्षम पिल डिस्पेंसर विकसित किया है

prabhatchingari

सहसपुर में डकैती डाल भाग रहे बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के लगी गोली,तीन बदमाश गिरफ्तार,

prabhatchingari

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के शोधकर्ताओं ने भारत के क्लीन एनर्जी मिशन को बढ़ावा देने के लिए, लिक्विड हाइड्रोजन के सुरक्षित परिवहन का नया तरीका खोज निकाला

cradmin

MDDA क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लाॅटिंग व निर्माण पर कार्यवाही कर ध्वस्तीकरण व सीलिंग की गयी

cradmin

माघ पूर्णिमा पर ग्रहों को करें मजबूत, दान से बदलेगा भाग्य

cradmin

एसबीआई कार्ड और फ्लिपकार्ट ने साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी की; फ्लिपकार्ट एसबीआई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया  

cradmin

Leave a Comment