Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

इण्टरनेशनल बिजनेस ट्रेंड्स पर कार्यशाला ग्राफिक एरा के छात्र रूस में भी कर सकेंगे पढ़ाई

देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने इण्टरनेशनल बिजनेस ट्रेंड्स के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। एमबीए के छात्र-छात्राएं दो सेमेस्टर की पढ़ाई रूस में कर सकते हैं।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में रूस में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रूझान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में माॅस्को स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ इण्टरनेशनल रिलेशंस के प्रोफेसर व्लादिमीर शापोवालोव ने छात्र-छात्राओं को रूस में बढ़ते व्यवसायों के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूस में व्यापार करने से छात्र-छात्राओं को वैश्विक व्यापार करने का अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही रूसी बाजार में भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बेहतर उद्यमी बनने के लिए नये कौशल सीखते रहने का आह्वान किया।
ग्राफिक एरा ने माॅस्कों स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ इण्टरनेशनल रिलेशंस के साथ मिलकर डूअल डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। ग्राफिक एरा के छात्र वहां से भी दो सेमेस्टर की पढ़ाई कर सकेंगे। इस प्रोग्राम के तहत उन्हें दोनों विश्वविद्यालयों की डिग्री मिलेगी। कार्यशाला का आयोजन स्कूल आॅफ मैनेजमेण्ट स्टडीज और आॅफिस आॅफ इण्टरनेशनल अफेयर्स ने किया। कार्यशाला में डीन इण्टरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर व मैनेजमेण्ट विभाग के एचओडी डा. नवनीत रावत, डा. सचिन घई और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड से प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिये आज से चलेंगी रोडवेज बसें, टिकट बुकिंग हुई शुरू

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर वसन्तोत्सव की दी शुभकामना

prabhatchingari

त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की पहल, मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन

cradmin

शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह में बोले मंत्री गणेश जोशी – शिक्षक राष्ट्र के निर्माता

cradmin

अपराधियों पर दून पुलिस की सख्ती, जानलेवा हमले के 05 आरोपी गिरफ्तार

cradmin

सीमांत क्षेत्र मिलम में मुख्यमंत्री धामी ने जवानों और ग्रामीणों से की भेंट

cradmin

Leave a Comment