Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

ज्योति वर्मा ने उत्तराखंड के लिए जीता पहला मेडल

देहरादून ,38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के लिए पहला पदक जीतने पर ज्योति वर्मा को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है। खेल मंत्री ने कहा कि ज्योति से प्रेरणा लेकर प्रदेश की दूसरी टीमों के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

बागेश्वर की रहने वाली ज्योति वर्मा ने बुधवार को देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में अपनी श्रेणी में कांस्य पदक जीता। इन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाली ज्योति पहली खिलाड़ी बन गई है। इस उपलब्धि पर उन्हें खेल मंत्री देखा आर्या ने बधाई दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने खूब जमकर तैयारी की है और ज्योति की तरह ही दूसरे खेलों में भी टीमें पदक जीतेगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने ज्योति वर्मा की उपलब्धि को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ज्योति वर्मा उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत है।

Related posts

धराली आपदा: कांग्रेस का वार- सरकार के दावे खोखले, जमीनी हालात बेहद डरावने

cradmin

ग्राफिक एरा में थैलेसीमिया पर कार्यशाला

prabhatchingari

वी-ट्रांस ने ऊंचे लक्ष्य निर्धारित किए: विकास और विस्तार को गति दी

prabhatchingari

मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री रवाना, कल खुलेंगे धाम के कपाट

prabhatchingari

पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, निर्वाचन आयोग को नहीं मिली राहत

cradmin

बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों का टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त

prabhatchingari

Leave a Comment