Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

खेल मंत्री ने किया योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ

देहरादून/अल्मोड़ा, खेल मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि देशभर से आए खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से जरूर परिचित कराया जाए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यहां का प्रसिद्ध मंदिर जागेश्वर धाम जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गए थे, सभी खिलाड़ियों को वहां जाना चाहिए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर दिन किसी न किसी टीम को अधिकारी इस मंदिर के दर्शन कराएं। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से गोल्ज्यू देवता के मंदिर के दर्शन करने की अपील भी की। खेल मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा में योगासन की प्रतियोगिता होना सांस्कृतिक नगरी के लिए गौरव की बात है। खेल मंत्री का कहना था कि उत्तराखंड योगासन की जन्म भूमि है इसलिए हम अपने प्रदेश की टीम से योगासन में कुछ अतिरिक्त अपेक्षाएं रखते हैं।खेल मंत्री ने बहुत कम समय के नोटिस पर योगासन का शानदार आयोजन करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की पीठ थपथपाई।

योगासन प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी, जिसमें 22 राज्यों के 171 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में आयोजित की जाएगी जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक ग्रुप शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों में कुल 66 पदक दिए जाएंगे, जिसमें 22 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान,भाजपा,जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा,महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, गणेश जलाल, अशोक जलाल, ललित तिवारी, आदि मौजूद रहे।

Related posts

युवाओं से किया गांवों के विकास के लिये समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने गर्दन से 1 किलोग्राम का ट्यूमर

cradmin

सचिव दीपक कुमार ने चमोली जिले के हाट में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

prabhatchingari

देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का डंका पीटने वाली भाजपा प्रदेश में नहीं करवा पा रही है एक भी चुनाव ??- गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

रावत के शानदार शतक ने टिहरी टाइटंस का फाइनल्स सपना तोड़ा, देहरादून वॉरियर्स की जबरदस्त जीत

cradmin

टिहरी क्वीन्स ने महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीता

cradmin

Leave a Comment