Prabhat Chingari
खेल–जगतराष्ट्रीय

वेटलिफ्टिंग के विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए मेडल


देहरादून, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मोनाल हाल में चल रही वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

खेल मंत्री रेखा आर्या शनिवार को वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिताओं के मैच देखने पहुंची थी। वह करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक फाइनल मुकाबलों को देखती रही और अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। प्रदेश की खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से रूबरू मिलकर 38 वें राष्ट्रीय खेलों में मिल रही रहने, खाने, ठहरने, आने-जाने की सुविधाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों ने उन्हें यह बताया है कि यहां मिल रही खेल वह अन्य सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जैसी है। खेल मंत्री ने विजेताओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल देखने आ रहे दर्शकों को भी कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए। खेल मंत्री का कहना था कि सुरक्षा व्यवस्था सजग होनी चाहिए लेकिन सुरक्षा दर्शकों के आने में बाधा नहीं बने।

इस अवसर पर GTCC अध्यक्ष सुनैना प्रकाश, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, भगवान कार्की व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या

cradmin

औद्योगिक विकास में उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा — मुख्यमंत्री धामी

cradmin

खेल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुई बालकों की वालीबाल प्रतियोगिता

prabhatchingari

साइकिलिंग इवेंट का फाइनल देखने रुद्रपुर पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

prabhatchingari

स्वतंत्र भारत में एक ही ओलंपिक गेम में दो पदक जीत कर मनु भाकर ने रचा इतिहास

prabhatchingari

ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-17 बॉयज टूर्नामेंट में बास्केटबॉल कोर्ट पर देहरादून के पेसल वीड स्कूल, का दबदबा रहा

prabhatchingari

Leave a Comment