Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट

*विश्वप्रसिद्ध भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 04 मई को सुबह 06 बजे खुलेंगे, बसंत पंचमी के अवसर पर निकाला गया मुहूर्त*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उच्च हिमालयी पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधामों में से एक तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का समय आज बसंत पंचमी के दिन टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर राजदरबार में राज पुरोहितों द्वारा निश्चित किया किया गया। पौराणिक परंपरा और राजसी रीति-नीति से भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया जाता है। इस वर्ष 04 मई को सुबह 06 बजे खोलने का समय निश्चित हुआ है।
चमोली जिले में 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त हर वर्ष वसंत पंचमी को तय किया जाता है। राजपुरोहित द्वारा टिहरी के महाराजा मनुजेंद्र शाह व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मुहूर्त निकाला गया।
गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधाम यात्रा इन स्थानों पर कड़ाके की ठंड और बर्फबारी की वजह से छह माह तक बंद रहती है। हर वर्ष अप्रैल-मई में प्रारंभ होने वाली यह यात्रा छह माह तक चलती है।
धर्माचार्यों द्वारा तेल कलश, (गडू घड़ा) के लिए तेल पिराने की तिथि बाईस अप्रैल को निर्धारित की गई है बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की परंपरा मे डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के द्वारा तेल कलश को लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा कर एवं बाल भोग लगाकर गांडू घड़ा को ऋषिकेश लाकर बसंत पंचमी के दिन राजमहल में लाया जाता है उसके बाद राजमहल में भगवान बद्री विशाल की कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है इसी परम्परा के तहत पुजारी शैलेन्द्र डिमरी नरेश डिमरी अरविंद डिमरी गाडू घड़े यात्रा के साथ टिहरी दरबार पहुंचे

Related posts

उत्तराखंड के देवव्रत पुरी गोस्वामी (डिटेक्टिव देव) को कैप्सी-एपीडीआई द्वारा ‘भारत का श्रेष्ठ जासूस सम्मान चिन्ह’ प्रदान किया गया

cradmin

टैलेंटेक्स 2025 के सफल 532 छात्रों को प्रदान की गई छात्रवृति

prabhatchingari

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: चंदेला का रिकॉर्डतोड़ शतक, हरिद्वार की ऐतिहासिक जीत

cradmin

देवभूमि आ रहे हैं तो संभल आइए, 19 जनवरी से लागू होगी ई-डिटेक्शन प्रणाली

cradmin

मुख्य वैयक्तिक अधिकारी को सेवानिवृत्त होेन पर दी भावभीनी विदाई

prabhatchingari

कुलपति डॉ. ओंकार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी के पटेल को तुरंत बर्ख़ास्त करे सरकार ! जाँच को कर रहे है प्रभावित ! 10 मार्च से छात्र देंगे शांतिपूर्ण धरना !

prabhatchingari

Leave a Comment