Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रयागराज में अमृत स्नान पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस रही तैनात

# *सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने संगम नोज (मुख्य स्नान घाट) पर कैंप कर एसडीआरएफ जवानों का बढ़ाया मनोबल #*

*बसंत पंचमी के अमृत स्नान के मौके पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवानों द्वारा की जा रही उत्कृष्ट ड्यूटी *

प्रयागराज महाकुंभ के अमृत स्नान पर्व बसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

प्रयागराज के सबसे महत्वपूर्ण स्नान घाट, संगम नोज, पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान वाटर रेस्क्यू उपकरणों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। इस दौरान संगम नोज पर पहुंचे एसडीआरएफ के सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने जवानों को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर सेनानायक ने कहा कि संगम क्षेत्र में अखाड़ों के साथ-साथ आम श्रद्धालुओं के स्नान के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसके लिए एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि अमृत स्नान के दौरान टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर कदम पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कुम्भ मेले के दौरान कठिन और लंबी अवधि से ड्यूटी कर रहे जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने के निर्देश भी दिए।

Related posts

13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार : रेखा आर्या

cradmin

कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा, पुलिस मुख्यालय का किया घेराव

cradmin

एसबीआई कार्ड और इंडिगो के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी;  इंडिगो एसबीआई कार्ड किया लॉन्च 

cradmin

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रदेश की खुशहाली की कामना

cradmin

योग का शाश्वत विज्ञान—परमसत्य से संबद्धता- डॉ. मंजु लता गुप्ता

cradmin

फ्रांस के छात्र-छात्राओं को ग्राफिक एरा में ट्रेनिंग

prabhatchingari

Leave a Comment