Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई

देहरादून, उत्तराखंड के विवेक पांडे ने पुरुषों की 109+ किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। विवेक की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें बधाई दी है।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने इस श्रेणी में भाग नहीं लिया था। चंपावत जिले के टनकपुर निवासी विवेक ने महज दो साल पहले वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। अपनी इस सफलता पर उन्होंने अपने माता-पिता और कोच को श्रेय दिया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विवेक पांडे को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ 2 साल के अभ्यास से अपने स्तर को इतने ऊपर तक उठाना बड़ी बात है, इससे इस खिलाड़ी के जज्बे, दृढ निश्चय और समर्पण का पता चलता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विवेक की इस सफलता ने राज्य को वेटलिफ्टिंग क्षेत्र को नई पहचान दी है और उनके इस पदक से प्रेरित होकर उत्तराखंड के और युवा इस खेल की ओर आकर्षित होंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु प्रबंधन और सुविधाएँ होंगी सुदृढ़

cradmin

इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है : नड्डा

prabhatchingari

भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु विधिवत पूजा अर्चना पश्चात बंद हुए

cradmin

भाजपा राज्य मंत्री विश्वास डाबर पर गुंडागर्दी कर ऋषि आश्रम पर कब्जा करने का प्रयास करने के लगाए आरोप

cradmin

अनुबंध शर्तों की अनदेखी पड़ी भारी, डीएम ने तलब की विस्तृत रिपोर्ट; पेनल्टी व कार्रवाई के संकेत

cradmin

समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी महाविद्यालयों व राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है।

prabhatchingari

Leave a Comment