Prabhat Chingari
खेल–जगतराष्ट्रीय

राष्ट्रीय खेलों में ‘मौली रोबोट’ लाया विजेताओं के लिए मेडल

देहरादून ,राष्ट्रीय खेलों में यह मौका एथलेटिक्स इवेंट की मेडल सेरेमनी का था। खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों की ठीक ठाक उपस्थिति थी। सभी उम्मीद कर रहे थे कि कुछ ही देर में होने वाली मेडल सेरेमनी परंपरागत रूप से ही आयोजित होंगी। मगर अगले पलों में मेडल सेरेमनी का पूरा रूप ही बदला हुआ था। रिमोट कंट्रोलर की कमांड से ‘मौली रोबोट’ (Molly the Robot) में हरकत शुरू हुई। वह एक ट्रे में मेडल लेकर विजेताओं के पास पहुंचा। अतिथियों ने मेडल उठाए और विजेताओं के गले में पहना दिए।

राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने रोबोटिक तकनीक से जुड़ी पहल कर सभी कोे सुखद अनुभूति से भर दिया। हालांकि एथलेटिक्स इवेंट को छोड़कर अन्य में परंपरागत रूप से ही मेडल सेरेमनी आयोजित की गई। यानी हाथ में ट्रे लेकर युवतियां ही विजेताओं के लिए मेडल लाई। एथलेटिक्स के करीब 40 इवेंट होने हैं। खेल निदेशक प्रशांत आर्या के अनुसार-एथलेटिक्स के अधिकतर इवेंट में मेडल सेरेमनी के दौरान ‘मौली रोबोट’ का ही इस्तेमाल किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस की ड्रोन टीम छायी
-मौली रोबोट (Molly the Robot) के विचार पर उत्तराखंड पुलिस की ड्रोन टीम ने एक प्राइवेट फर्म डीटाउन रोबोटिक्स के साथ मिलकर काम किया। ड्रोन टीम के विपिन कुमार, दीपांकर बिष्ट, प्रशांत चंद्र, दीपक बिष्ट, अभिषेक कुमार, प्रज्ज्वल रावत ने करीब डेढ़ महीने इस प्रोजेक्ट पर काम किया। मेेडल सेरेमनी में जहां ‘मौली रोबोट’ ने काम किया, वहीं डिस्कस के इवेंट के दौरान एक अन्य रोबोट ने सहयोग किया। ओलंपियन मनीष रावत के अनुसार-मेडल सेरेमनी में रोबोट का इस्तेमाल उन्होंने पहली बार देखा है।

Related posts

द पेसल वीड स्कूल में इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

prabhatchingari

ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ

prabhatchingari

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ट्रांज़िशनल और विकासशील देशों में सालाना 16 अरब से अधिक इंजेक्शन लगाए जाते हैं।

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज

cradmin

उत्‍तराखण्‍ड में लार्ड ईको इन होटल की शुरूआत

prabhatchingari

प्रदेश की प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बनेगा यूपीएल : रेखा आर्या

cradmin

Leave a Comment