Prabhat Chingari
उत्तराखंड

CM धामी ने महाकुंभ भ्रमण के दौरान SDRF उत्तराखंड के जवानों से की मुलाकात।*

प्रयागराज,महाकुंभ ड्यूटी में एसडीआरएफ जवानों के साहसिक कार्यों को सराहा।*
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज में कुंभ मेला के दौरान तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानों से मुलाकात कर उनके द्वारा किए गए साहसिक और सराहनीय कार्यों को सराहा।

सेनानायक, SDRF अर्पण यदुवंशी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने एसडीआरएफ जवानों से मुलाकात कर उनकी पिछले एक महीने से कुंभ मेले में की जा रही ड्यूटी की सराहना की। उन्होंने जवानों को भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सेनानायक, SDRF ने बताया कि आईजी एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार, कुंभ मेले में एसडीआरएफ की टीम ने भीड़ नियंत्रण, जल दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन बचाव कार्य और अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट स्वप्न किशोर, इंस्पेक्टर गजेन्द्र परवाल एवं इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने जीता डीडीपीएसए सीनियर गर्ल्स बास्केटबॉल फाइनल

cradmin

“आज संकष्टी चतुर्थी: गणेश कृपा का विशेष दिन, देखें पंचांग व राशिफल”

cradmin

भद्राज मंदिर त्याड़े डांडे में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

cradmin

देहरादून राउंड टेबल 51 ने प्रेमनगर में बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उठाया कदम

prabhatchingari

वर्षों पुरानी समस्याओं का एक ही झटके में निराकरण , डी एम सबिन बंसल

prabhatchingari

राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह 5:30 बजे डीएम ने किया एफआरआई का औचक निरीक्षण

cradmin

Leave a Comment