Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

उत्तराखंड की ऐतिहासिक ऊंची छलांग!

38वें राष्ट्रीय खेल में यह राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है,

देहरादून ,38वें राष्ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड अब पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया है। यह राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था। महज एक संस्करण में इतनी बड़ी छलांग राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है।

अब तक उत्तराखंड ने कुल 62 पदक जीते हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य शामिल हैं। खासकर वुशु और ताइक्वांडो में राज्य ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, दोनों खेलों में कुल 12-12 पदक जीतकर उत्तराखंड ने अपनी ताकत दिखाई है।

हालांकि, राष्ट्रीय खेल अभी समाप्त नहीं हुए हैं और उत्तराखंड के पास पदक तालिका में और ऊंचा स्थान हासिल करने का पूरा मौका है। राज्य के खिलाड़ी सभी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं, और उनके शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड की रैंकिंग में और सुधार संभव है।

यह उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी

Related posts

गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां

cradmin

देहरादून में वैलेंटाइन मंथ की रोमांचक शुरुआत

prabhatchingari

नन्हें नौनिहालों; असहाय, व्यथित विधवा मताओं संग धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न पर डीएम सख्त

cradmin

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: चंदेला का रिकॉर्डतोड़ शतक, हरिद्वार की ऐतिहासिक जीत

cradmin

जेईई मेन रिजल्ट 2025: देहरादून में फिजिक्सवाला (पीडब्लू) के 8 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए

prabhatchingari

देहरादून सोशल में 24 अगस्त को आयोजित होगी परफ़्यूम मेकिंग वर्कशॉप

cradmin

Leave a Comment