Prabhat Chingari
उत्तराखंड

खेल मंत्री ने पत्रकार के निधन पर जताया शोक

देहरादून वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के आकस्मिक निधन पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने शोक जताया है। खेल मंत्री परिजनों से मिलने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंची थी।

राष्ट्रीय खेलों की कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला की हृदय गति रुकने से सोमवार सुबह आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। यह दुखद सूचना मिलने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या कोरोनेशन अस्पताल पहुंची और उनके भाई जनार्दन सिंह माजिला से घटनाक्रम की जानकारी ली।

खेल मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है और इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मंजुल माजिला बहुत ही मिलनसार और खुशमिजाज व्यक्तित्व के मालिक थे, हम सभी को वह बहुत याद आएंगे। खेल मंत्री ने शोक जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़ी हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने इस बारे में कोरोनेशन अस्पताल के चिकित्सकों से भी जानकारी ली।

मंत्री रेखा आर्या नें यह भी बताया कि हम सभी के निजी सहयोग से स्व. मंजुल जी के परिवार को अवश्य मदद पहुचायेंगे I

Related posts

केप्री ग्लोबल कैपिटल और गुजरात टाइटन्स के बीच की साझेदारी 2024 सीज़न के लिए भी जारी रहेगी

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी  अगस्त्यमुनि में विशाल रोड शो में  हुए शामिल,ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” में चौलाई से तैयार किया महाप्रसाद

prabhatchingari

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने दिया बालिका सशक्तिकरण का संदेश

cradmin

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा सगर गांव में कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री ने किया बड़ा सियासी उलटफेर, पूर्व मंत्री की पत्नी रजनी भंडारी को हराया

cradmin

ग्राफिक एरा के स्वास्थ शिविर में 300 का परीक्षण

prabhatchingari

Leave a Comment