Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

रजत पदक जीतने वाली फुटबॉल टीम को किया सम्मानित…

देहरादून, 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की फुटबॉल टीम ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। देहरादून फुटबॉल एसोसिएशन ने नेशनल गेम्स में उत्तराखंड फुटबॉल टीम के रजत पदक जीतने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल मौजूद रहे। मेयर ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि फुटबॉल के विकास एवं संरक्षण के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे, जिससे युवाओं को खेल के लिए आकर्षित किया जा सके। इस अवसर पर उत्तराखंड टीम के खिलाड़ी शैलेन्द्र नेगी, शशांक राना, अभिषेक रावत, शेर सिंह बोरा, अक्षय थापा, वीरेंद्र पांडे एवं उत्तराखंड स्नो गर्ल से विख्यात मेनका गुंजियाल रावत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलबर सिंह बिष्ट ने की। फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ देहरादून के सचिव राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष प्रवीण फरासी, कोषाध्यक्ष राहुल रावत, पुष्कर गोसाईं, रमेश राणा, गोविंद बिष्ट, अनूप राना, रेफरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुलाश्री आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री की चेतावनी बंदर घुड़की साबित हो रही:सूर्यकांत धस्माना

cradmin

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य सहित तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

cradmin

स्टूडेंट ग्राफेस्ट का धमाकेदार आगाज…

cradmin

हजारा बुणजाई बिरादरी ने लोहड़ी महोत्सव की तैयारियों को लेकर की बैठक

cradmin

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया दो दिवसीय लग्ज़री प्रदर्शनी का शुभारंभ

cradmin

ब्राह्मण समाज महासंघ के राम प्रसाद गौतम अध्यक्ष, वी डी शर्मा महासचिव निर्वाचित

prabhatchingari

Leave a Comment