Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गोपेश्वर महाविद्यालय में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ समापन*

*गोपेश्वर महाविद्यालय में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ समापन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली में आयोजित दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हो गया है।
आईआईटीई गांधीनगर से आए हुए एमएड के प्रशिक्षणार्थियों हेतु बीएड विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि दो राज्यों के बीच शैक्षणिक आदान प्रदान से छात्रों को एक दूसरे की भाषा एवं संस्कृति भी सीखने को मिलती है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अमित जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य छात्रों में शिक्षण कौशल का विकास करना, पाठ्यक्रम के व्यावहारिक पक्ष का अनुभव प्रदान करना , प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षा संबंधी ज्ञान प्रदान करना तथा भावी शिक्षक बनने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं अभिप्रेरणा प्रदान करना है।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत आईआईटीई गांधीनगर के प्रशिक्षु यशवंत वानिया,भूमि पटेल,गुंजन टंडेल, बृजेश पाठक व विश्वजीत सिंह गढवी ने भागीदारी की। मेंटोर के रूप में डॉ अखिल चमोली, डॉ कुलदीप नेगी, डॉ विधि ध्यानी, डॉ चंद्रेश, डॉ श्याम लाल बटियाटा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नॉट मी, बट यू” की भावना संग विश्वविद्यालय में मना एनएसएस दिवस, तीन नई यूनिट की घोषणा

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश के वरिष्ठ कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया इण्डियाज़ बैस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड

prabhatchingari

कैंसर संस्थान सहित पांच मेडिकल कॉलेजों को मिले नर्सिंग अधिकारी

prabhatchingari

20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति मंजूर,मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की सेवा योजना में निधि और सोहन बने सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी

prabhatchingari

कर्णप्रयाग के उमट्टा में भूस्खलन से घर में घुसा मलबा बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग हुआ बंद*

cradmin

Leave a Comment