---Advertisement---

कृ आर्ट गैलरी ने पेंटिंग्स व मूर्तिकला की प्रदर्शनी का शुभारंभ

By: prabhatchingari

On: Sunday, February 16, 2025 10:38 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृ आर्ट गैलरी में 17 फरवरी से 22 फरवरी तक चित्रकला और मूर्तिकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा किया गया, जिन्होंने आर्ट गैलरी के नवीनीकरण और कलाकारों को मिले इस मंच की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गैलरी अब एक नए स्वरूप में जनता के लिए खोली गई है, जिससे देहरादून के कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने और शहर की पहचान को सशक्त बनाने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता नीरज पांडे ने मां सरस्वती की वंदना के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कलाकारों पर मां सरस्वती की विशेष कृपा रहती है और प्रार्थना की कि वे सभी कलाकारों को अपना आशीर्वाद देती रहें। इस मौके पर ज्ञानेंद्र और अविनंदा भी उपस्थित रहे।
17 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित की जा रही है।
कला प्रेमी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक इसे देख सकते हैं।
प्रदर्शनी में देहरादून के विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों की पेंटिंग्स और मूर्तिशिल्प प्रदर्शित किए गए हैं।
प्रदर्शनी में विभिन्न अनुभवी और उभरते कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें शामिल हैं: डा. शशी झा, अरविंद गैरोला, विकी आर्य, अमर एस धुंता, अंजू शर्मा, गायत्री सिंह, माधवी ठाकुर, मुक्ता जोशी, राजीव कपूर, संगीता कुमार, शिवानी रतरा,संचालन डॉ मीनू गोयल द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य देहरादून के कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें और कला प्रेमियों के साथ जुड़ सकें। इसके साथ ही, यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाएगा।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment