Prabhat Chingari
उत्तराखंड

डिजिटल असेंबली “गो ग्रीन” की तरफ एक और कदम, रेखा आर्या

देहरादून, बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा भवन के अंदर एक बहुद्देशीय भवन का उद्घाटन किया गया। साथ ही ई विधान का भी उद्घाटन हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण के साथ उद्घाटन में खेल मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही।

रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि हाल ही में संपन्न हुए “ग्रीन” नेशनल गेम्स के बाद यह उत्तराखंड का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम है। रेखा आर्या ने कहा कि इस नई पहल से विधानसभा के विधायी कामों में तेजी और सुगमता आएगी, साथ ही विधानसभा के पेपरलेस बनने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को बचाया जा सकेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इसी तरह राष्ट्रीय खेलों में ग्रीन थीम के जरिए हम पूरे देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में सफल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पदक विजेताओं की यादगार के तौर पर रुद्राक्ष के पौधे रोपने और खेल वन तैयार करने की घोषणा सरकार पहले ही कर चुकी है।

Related posts

ढालवाला व खाराश्रोत क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुआ जलभराव, sdrf ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।

prabhatchingari

उत्तराखण्ड के विकास में नाबार्ड की अहम भूमिका : कृषि मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला,बेरोजगार के लिए खुशखबरी

prabhatchingari

केप्री लोन्स ने क्रिकेट के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल की शुरुआत की

prabhatchingari

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण….

prabhatchingari

बीएम हुंडई ने “ऑल न्यू बोल्ड अलकज़ार” का किया उद्घाटन

prabhatchingari

Leave a Comment