Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

विशेष बच्चों का उत्साह बढ़ाने स्पेशल स्कूल स्पोर्ट्स मीट में ऋषिकेश पहुंचे DGP दीपम सेठ

देहरादून,पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आज स्पेशल बच्चों के प्रोत्साहन हेतु ज्योति स्पेशल स्कूल, ऋषिकेश द्वारा आयोजित “स्पेशल स्कूल्स स्पोर्ट्स मीट-2025” के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 13 विशेष विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे वास्तव में हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत है, इन विशेष बच्चों ने खेलों के माध्यम से अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि “जो माता-पिता और शिक्षक इन बच्चों के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते हैं, वे ही समाज के असली नायक हैं।”

इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थिति रहे।

Related posts

भाजपा प्रत्याशियों के पास मोदी के अलावा कोई मुद्दा या उपलब्धि नहीं : धस्माना

prabhatchingari

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक जसपुर एवं गदरपुर में संपन्न हुई।

cradmin

यू. टी. यु. सॉफ्टवेयर घोटाले पर शासन की रिपोर्ट को तुरंत लागु करे सरकार!

prabhatchingari

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी

cradmin

मातृ स्वास्थ्य में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल

cradmin

उत्तराखंड बना भ्रष्टाचार का गढ़ढा – आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार को घेरा

cradmin

Leave a Comment