Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पेपर प्रेजेंटेशन में डॉ. इप्सिता अव्वल

देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने रसायन व भौतिकी विज्ञान में शोध कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस मौके पर आयोजित पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में धरणीधर यूनिवर्सिटी, उड़िसा की डा. इप्सिता मोंहती कोे प्रथम पुरस्कार दिया गया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में पदार्थों के रसायन व भौतिकी विज्ञान पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मलेशिया, सऊदी अरब, यूक्रेन, रूस व देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय सम्मेलन में 110 शोध पत्र व 20 पोस्टर प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन के आखिरी दिन आज, शोध पत्र प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के तुषार कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिक्षकों की श्रेणी में गवर्नमेंट कॉलेज, देवास के जुजै़र अली, शोधकर्ताओं के श्रेणी में भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा के आलोक उपाध्याय और एमएससी की श्रेणी में एनआईटी जालंधर के नितिन कुमार को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन डिपार्मेंट आफ फिजिक्स ने समृद्धि विज्ञान शोध समिति के सहयोग से किया। सम्मेलन में एचओडी फतेह सिंह गिल, निट्टे मीनाक्षी इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी, बंगलूरू के डा. संदीप कुमार, भारतीय सैन्य अकादमी के डॉ. के के. चैधरी, आयोजन सचिव डा. संजीव किमोठी, डा. दीपक व गवर्नमेंट होलकर साइंस कॉलेज, इन्दौर के डा. नेत्राम कौरव, शिक्षक शिक्षिकाएं, पीएचडी स्काॅलर व छात्र-छात्राएं आफलाइन व आनलाइन मौजूद रहे ।

Related posts

बर्की युद्ध सम्मान दिवस : पूर्व सैनिकों ने याद किए शौर्य और बलिदान

cradmin

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

prabhatchingari

उत्तराखण्डी फिल्म ‘मीठी- मां कु आशीर्वाद’ का पोस्टर व प्रोमो रिलीज

prabhatchingari

चमोली के माणा पास के मध्य हुऐ हिमस्खलन होने से मलवे में 57 मजदूर फंसे, राहत व बचाव कार्य जारी

prabhatchingari

गौरव सैनानी एसोसिएशन ने वीर नारियों व अवार्ड से सम्मानित पूर्व सैनिकों को अपने 8 वे स्थापना दिवस पर किया सम्मानित

prabhatchingari

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

cradmin

Leave a Comment