Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पोस्टर पर कालिख पोतने को लेकर भिड़ी महिलाएं

ऋषिकेश में मंत्री प्रेमचंद के खिलाफ प्रदर्शन, पोस्टर पर कालिख पोतने को लेकर हुआ हंगामा
ऋषिकेश। विधानसभा सत्र के दौरान पर्वतीय मूल की जनता पर की गई टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ आक्रोश फूटा। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश रैली निकालते हुए मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली और उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के निजी आवास की ओर कूच करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और राज्य सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। इसी बीच जब प्रदर्शनकारी महिलाएं मंत्री के पोस्टर पर कालिख पोत रही थीं, तो एक अन्य महिला ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस पर प्रदर्शनकारी महिलाएं उग्र हो गईं और उसे घेर लिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उक्त महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर फायर ब्रिगेड के वाहन से वहां से रवाना किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Related posts

हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

cradmin

डॉक्टर्स का ब्लैक रिबन बांधकर काम करना और विरोध प्रदर्शन महीने भर के लिए स्थगित,

prabhatchingari

अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन चिंतन, उद्बोधन और पाँच समानांतर सत्रों की सार्थक शुरुआत

cradmin

किसान नेता राकेश टिकैत से मिले पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद, किसानों की बदहाली पर हुई गंभीर चर्चा

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के दौरान उत्कृष्ट पहल के लिए सम्मानित किया गया

cradmin

शरणागति यमुना आश्रम में राधाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

cradmin

Leave a Comment