Prabhat Chingari
उत्तराखंड

विज्ञान को व्यवस्थित बनाते हैं नियम-प्रो. मित्तल

देहरादून, आईआईटी कानपुर के प्रो. संजय मित्तल ने कहा कि वैज्ञानिक नियम विज्ञान को व्यवस्थित व प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि इन्हें साबित नहीं किया जा सकता।
प्रो. संजय मित्तल आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में इन्कंप्रेसिबल फ्लो का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पानी व तेल जैसे तरल पदार्थों में दबाव व प्रवाह से उनके घनत्व में कोई बदलाव नहीं आता है। इसका उपयोग कम गति वाले विमानों की इंजीनियरिंग व भौतिकी समस्याओं को हल करने में किया जाता है। जैसे कि उनकी कूलिंग प्रणाली, हाइड्रोलिक सिस्टम, प्रोपेलर, रोटर ब्लेड डिजाइन और एयरोडाइनिमिक्स।
कार्यशाला का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग ने किया। कार्यशाला में एचओडी डॉ. सुधीर जोशी, डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, डॉ. रित्विक डोबरियाल, आलोक कुमार, प्रभात सिंह और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं ने बनाया रिकॉर्ड,

prabhatchingari

दून अस्पताल में चिकित्सा का चमत्कार: बिना चीरे के दो माह के शिशु की हार्ट सर्जरी सफल

cradmin

अनाधिकृत ढाबों पर नहीं रुकेगी अब रोडवेज की बसें

prabhatchingari

युवती की नृशंस हत्या मामले में SIT की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त के विरुद्ध तीन दिन में चार्जशीट दाखिल

cradmin

शरद पूर्णिमा पर जैन संत आचार्य 108 विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

prabhatchingari

अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से एनटीपीसी साइट श्रमिकों में मची अफरातफरी

prabhatchingari

Leave a Comment